जनता का फैसला स्वीकार्य – विश्वप्रकाश शर्मा
काठमांडू, फागुन २२ – नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विश्वप्रकाश शर्मा ने प्रतिनिधिसभा चुनाव के परिणाम को जनता का फैसला कहते हुए उसे स्वीकार करने की बात कहीं है । प्रारम्भिक मत रुझानों के अनुसार पार्टी को हार का सामना करना पड़ता दिख रहा है, ऐसे में उप सभापति शर्मा ने कहा कि मतदाताओं ने जो फैसला किया है उसे हम स्वीकार करते हैं ।
उन्होंने कहा कि जिस तरह २०६४ साल में सशस्त्र संघर्ष से निकले माओवादी चुनाव में जीतकर उभरे थे, उसी धैर्य और संयम के साथ अब राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उभार को भी स्वीकार किया जाना चाहिए, और उन्होंने इस परिणाम का स्वागत किया है।
उपसभापति शर्मा ने यह भी कहा कि रास्वपा का यह परिणाम अप्रत्याशित नहीं है। उनके अनुसार २०७९ के चुनाव में ही रास्वपा ने अपने उभार के संकेत दे दिए थे, इसलिए वर्तमान परिणाम को अचानक या अप्रत्याशित नहीं कहा जा सकता है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ध्यान इस बात का रखें कि तीव्र आशा किसी दूसरी निराशा में न बदले । देश के मूल प्रश्नों पर हमारा समर्थन भी रहेगा और आवश्यक खबरदारी भी ।”


