मोरङ ६ में रास्वपा की रुविना आगे
काठमांडू, फागुन २२ – मोरङ क्षेत्र नम्बर ६ में भी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मेदवार रुविना आचार्य भारी मत से आगे चल रही हैं । अभी तक जो मत परिणाम आए हैं उसके अनुसार उन्हें ३ हजार ४२३ मत मिलें हैं ।
इसी क्षेत्र से कांग्रेस नेता डा. शेखर कोइराला भी उम्मीदवार हैं । उन्हें अब तक ७२८ मत मिले हैं । वहीं एमाले के विनोदप्रसाद ढकाल ने ६२७ मत प्राप्त किया है । श्रम संस्कृति पार्टी के मातृका पौडेल ने ६०४ मत प्राप्त किया है ।


