Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा चुनाव– ५४ में से ४२ में रास्वपा की अग्रता

 

काठमांडू, फागुन २२ – फागुन २१ (गुरुवार) को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव की मतगणना जारी है । चुनाव आयोग के अनुसार अब तक १६५ चुनावी क्षेत्रों में से ५४ क्षेत्रों के प्रारंभिक परिणाम सामने आ चुके हैं ।
इनमें से एक स्थान काठमांडू क्षेत्र नंबर १ की उम्मीदवार की जीत भी सुनिश्चित हो चुकी है । जीत हासिल करने वाली उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की रञ्जु दर्शना (न्यौपाने) हैं ।
अब तक के रुझानों के अनुसार रास्वपा ४२ स्थानों पर आगे चल रही है, जबकि नेपाली कांग्रेस और एमाले ४–४ स्थानों पर अग्रता बनाए हुए हैं । इसके अलावा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी २ स्थानों पर और श्रम संस्कृति पार्टी १ स्थान पर आगे चल रही है।

यह भी पढें   नशीली दवा दोनो देशों की युवा के लिए अभिशाप - महेंद्र यादव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *