नेपाली कांग्रेस ने खाता खोला
काठमांडू, फागुन २२ – प्रतिनिधि सभा चुनाव में मुस्ताङ से नेपाली कांग्रेस ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है । कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश गौचन थकाली लगातार दूसरी बार मुस्ताङ से प्रतिनिधि सभा सदस्य के रुप में चुने गए हैं । उन्होंने ३३०७ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेकपा एमाले के उम्मीदवार इन्द्रधारा विष्ट ने १८०६ मत प्राप्त किया है । इसी तरह रास्वपा के उम्मीदवार अधितीय चन्द्र थकाली को ७५९ मत प्राप्त किया है ।

