डडेलधुरा में रास्वपा आगे कांग्रेस के महर तीसरे स्थान में
काठमांडू, फागुन २२ – नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा के गृह जिलें डडेलधुरा में भी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी(रास्वपा) आगे चल रही है । इस क्षेत्र से नेपाली कांग्रेस के नैनसिंह महर उम्मीदवार हैं ।
यहाँ की प्रारम्भिक रुझानों की अगर बात करें तो अब तक हुए मतगणना अनुसार रास्वपा के ताराप्रसाद जोशी ने ४७८ मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं । नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी(नेकपा) के मानसिंह माल २९२ मत के साथ दूसरे स्थान में हैं ।
वहीं नेपाली कांग्रेस के नैनसिंह महर को २७८ मत मिले हैं । वे तीसरे स्थान पर चल रहे हैं तो वहीं एमाले के चक्रप्रसाद स्नेही को १५३ मत मिले हैं ।

