भक्तपुर महेश बस्नेत चल रहे हैं पीछे, रास्वपा की अग्रता
काठमांडू, फागुन २२ – फागुन २१ गते के चुनाव के बाद जब मतगणना शुरु हुई और अब नतीजे आने शुरु हो गए हैं तो जिन क्षेत्रों में कुछ उम्मीदवारों का वर्चस्व रहा था वहाँ भी इस बार भ्रम टूटता नजर आ रहा है । इन्हीं क्षेत्रों में से एक क्षेत्र है नेकपा एमाले के नेता महेश बस्नेत का मजबूत ‘गढ़’ माने जाने वाला भक्तपुर । भक्तपुर निर्वाचन क्षेत्र नंबर २ में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने उन्हें जोरदार झटका दिया है । ताजा मतगणना परिणाम के अनुसार रास्वपा के उम्मीदवार राजीव खत्री ने एमाले के प्रभावशाली नेता महेश बस्नेत को दोगुने से भी अधिक मतों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए सनसनीखेज बढ़त बना ली है।
निर्वाचन अधिकृत के कार्यालय द्वारा सार्वजनिक किए गए ताजा विवरण के अनुसार खत्री को ४,०४८ मत प्राप्त हुए हैं, जबकि बस्नेत को केवल १,८१९ मत मिले हैं । इस तरह दोनों के बीच २,२२९ मतों का अंतर हो गया है।


