Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामानुपातिक में भी रास्वपा की बढ़त

 

काठमांडू, फागुन २२ – सामानुपातिक में भी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) भारी मतों से आगे चल रही है । जिन चुनावी क्षेत्रों में प्रत्यक्ष की मतगणना पूरी हो चुकी है, वहां चल रही सामानुपातिक की मतगणना में रास्वपा को भारी संख्या में वोट मिले हैं । हाल तक काठमांडू क्षेत्र नं. १ और ६ के प्रत्यक्ष की मतगणना समाप्त होने के साथ ही समानुपातिक की मतगणना शुरु की जा चुकी है । अभी तक रास्वपा ने समानुपातिक में ११५६२ मत प्राप्त किया है ।
दूसरे स्थान में नेपाली कांग्रेस है जिसने ३६६४ और तीसरे नंबर पर राप्रपा है । राप्रपा ने १७५२ मत प्राप्त किया हे । इसी तरह एमाले ११५२, श्रम संस्कृति पार्टी ने ४४१ और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने ३९२ मत प्राप्त किया है । राष्ट्रिय परिवर्तन पार्टी ने २७३ मत प्राप्त किया है ।

यह भी पढें   उप सभामुख चयन के लिए आज उम्मीदवारी दर्ता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *