कुलमान घिसिङ पराजित
काठमांडू, फागुन २२ – काठमांडू क्षेत्र नंबर ३ से उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ पराजित हो गए हैं । यहाँ से रास्वपा के राजुनाथ पाण्डे ने जीत हासिल की है । काठमांडू क्षेत्र नंबर ३ के निर्वाचन अधिकृत चमिला भट्टराई के अनुसार रास्वपा के पाण्डे ने १८ हजार ७५७ मत प्राप्त कर जीत हासिल की है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी उज्यालो नेपाल के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ को ११ हजार १७१ मत प्राप्त हुआ ।


