सामानुपातिक मत गणना – किसी दल को कितने मिले मत
काठमांडू, फागुन २३ – प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के मत परिणाम आने का क्रम जारी है । अभी तक प्रत्यक्ष में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी १६ सीटों में जीत हासिल कर चुकी है तो १०० सीटों पर आगे चल रही है ।
इसी तरह नेपाली कांग्रेस ने ४ सीटों में जीत हासिल की है और ११ सीटों पर आगे चल रही है । नेकपा एमाले ने १ सीट में जीत हासिल की है और १३ क्षेत्रों में आगे चल रही है । इसी तरह नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने २ सीट में जीत हासिल की है और १० सीटों पर आगे चल रही है । श्रम संस्कृति पार्टी ३ क्षेत्रों में और राप्रपा १ क्षेत्र में आगे चल रही है ।
कुछ क्षेत्रों में समानुपातिक मत की गणना शुरु हो चुकी है । निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि अब तक आए रुझानों के अनुसार समानुपातिक में भी रास्वपा की ही लहर देखने को मिल रही है । अभी तक लगभग ३९ हजार ४८३ मत गणना हो चुकी है जिसमें रास्वपा को २२ हजार ४४२ मत प्राप्त हुए हैं । कांग्रेस को ७ हजार ५०५, राप्रपा को ३ हजार १६९, एमाले को २ हजार ९९०, श्रम संस्कृति को ९६०, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टीले ९५१, राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी को ५३५ और नेपाल मजदूर किसान पार्टी को १६६ मत प्राप्त हुए हैं ।


