रास्वपा सभापति लामिछाने भारी मत से विजयी
काठमांडू, फागुन २३ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने चितवन क्षेत्र नंबर २ से तीसरी बार भारी मत से जीत हासिल की है । लामिछाने ने ५४ हजार ४०२ मत प्राप्त किए हैं । उनके निकटतम् प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कांग्रेस की मिना खरेल को १४ हजार ५६४ मत मिले हैं । लामिछाने ने खरेल को ३९ हजार ४६८ मतान्तर से पराजित किया है । इसी तरह एमाले के अस्मिन घिमिरे को ६ हजार ९९२ और नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के प्रताप गुरूङ को ४ हजार ९६९ मत मिला है । इस क्षेत्र में ८७ हजार २८ सदर और २ हजार ७९६ मत बदर हुआ है ।
लामिछाने इससे पहले २०७९ और २०८० के उपनिर्वाचन में इसी क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं ।


