Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा ५ से बालेन भारी मत से विजयी

 

काठमांडू, फागुन २३ – झापा क्षेत्र नंबर ५ से रास्वपा के बालेन्द्र साह बालेन ने भारी मतों से जीत हासिल की है । फागुन २१ गते को चुनाव सम्पन्न होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चित क्षेत्र झापा नंबर ५ था , क्योंकि यहाँ से नेकपा एमाले अध्यक्ष ओली उम्मीदवार थे । वैसे चर्चा उस दिन से ही शुरु हो गई थी जिस दिन झापा ५ से बालेन ने अपनी उम्मीदवारी दी थी । क्योंकि यह क्षेत्र ओली का क्षेत्र था । जहाँ से किसी ने सोचा ही नहीं था कि ओली हार जाएंगे । बालेन को इस क्षेत्र से ६८ हजार ३४८ मत प्राप्त हुए हैं तो वहीं ओली को १८, ७३४ मत मिले ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *