Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन ने अपने समर्थको और मतदताओं को दिया धन्यवाद

 

काठमांडू, फागुन २३ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) से झापा–५ में निर्वाचित बालेन्द्र साह (बालेन) ने अपने मतदाताओं को धन्यवाद दिया है ।जैसे ही अंतिम मतपरिणाम सार्वजनिक हुई, बालेन अपने समर्थकों और मतदाताओं के समक्ष पहुँचे और उन्हें धन्यवाद दिया ।
अब से कुछ ही देर पहले सार्वजनिक हुए अन्तिम मतपरिणाम अनुसार, बालेन ने ६८ हजार ३४८ मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने नेकपा एमाले के अध्यक्ष समेत रहे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पराजित किया है । बालेन ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों से प्रमाणपत्र भी ग्रहण कर लिया है । प्रमाणपत्र लेने के तुरंत बाद बालेन अपने समर्थकों के समक्ष पहुँचे और एक बैनर दिखाया । बैनर पर लिखा था  ‘आप सभी को बधाई, आपकी जीत हुई है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com