Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जोगबनी में साइकिल रैली व अन्य कार्यक्रम होगी आयोजित

 

माला मिश्रा,जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । रविवार को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोगबनी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी एवं इसे सफल बनाने हेतु शनिवार को जोगबनी स्थित एसएसबी कैंप में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और इसे सफल बनाने को लेकर अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि महिला दिवस के मौके पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत बीपी गेट जोगबनी से जोगबनी थाना तक जागरूकता साइकिल रैली से होगी, वही कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगरवासी भी शामिल हो सकेंगे । इसके बाद योगा कार्यक्रम, महिलाओं के पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम, खान-पान को लेकर चिकित्सकीय सलाह तथा महिला उत्थान को लेकर मॉडल गांव बघुआ स्थित बाबा बागेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में डिप्टी कमांडेंट मदन मोहन भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। इस अवसर पर नरपतगंज विधायक देवांती देवी के भी शामिल होने की संभावना जताई गई।
बैठक में डिप्टी कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, हर्षित कुमावत, सहायक कमांडेंट सौरभ सिंह, जोगबनी कैंप प्रभारी हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. रियाज, नीता सिंहा , मो. मोईन, राजेश पूर्वे , मोहम्मद नौशाद, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *