Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामना

 

मार्च2 7, 026। नेपाल में हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव को लेकर भारत की ओर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लोगों और सरकार को चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी है।

भारत की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि नेपाल के नागरिकों को बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। यह नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

यह भी पढें   ग्लानि, भय और हीनता के भँवर से निकलना ही आत्मविश्वास की पहली जीत : बिमल सरार्फ

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी देश के रूप में वह नेपाल के लोगों और नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के साझा लक्ष्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संदेश में भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक मित्रता, सहयोग और आपसी विश्वास को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com