सर्लाही में रास्वपा का क्लिन स्विप
काठमांडू, फागुन २४ – सर्लाही जिले के चारों निर्वाचन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने क्लिन स्विप करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है ।
जिलें के चारों क्षेत्र में रास्वपा के ही उम्मीदवाररों ने जीत हासिल की है । क्षेत्र नंबर १ से रास्वपा की उम्मीदवार नितिमा कार्की ने ४४,१८१ मत प्राप्त कर जीत हासिल की है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेपाली कांग्रेस के शम्भुलाल श्रेष्ठ को ७ हजार ८७१ मत प्राप्त हुआ है ।
इसी तरह क्षेत्र नंबर २ में रास्वपा के रबिन महतो ने जीत हासिल की है । उन्होंने लगातार छः बार के विजेता नेकपा के नेता महेन्द्र यादव को पराजित किया । महतो को ४२,५१२ मत प्राप्त हुआ है ।
क्षेत्र नंबर ३ में रास्वपा के ही नरेन्द्र कलवार ने ४६,८९० मतों के साथ जीत हासिल की है । उन्होंने नेकपा के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ को पराजित करते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की है ।
इसी तरह क्षेत्र नंबर ४ जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई उसमें भी रास्वपा के डाक्टर अमरेश सिंह ने जीत हासिल की है । उन्होंने नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा को पराजित किया है । अमरेश सिंह को ३५,६८८ मत मिले हैं ।
इस जीत के साथ ही सर्लाही जिलें के चारों क्षेत्र में रास्वपा ने क्लिन स्विप करते हुए नया राजनीतिक संदेश दिया है ।


