Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामानुपातिक में रास्वपा को अबतक ११ लाख एक हजार ६२५ मत

 

काठमांडू, फागुन २४ – फागुन २१ गते को हुए प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन की मतगणना जारी है । प्रत्यक्ष के साथ ही अब समानुपातिक की मतगणना भी हो रही है । समानुपातिक में रविवार (फागुन २४) की सुबह साढेÞ ६ बजे तक राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) को ११ लाख एक हजार ६२५ मत मिले हैं । दूसरे स्थान में नेपाली कांग्रेस है । कांग्रेस को तीन लाख ६२ हजार ४२० मत मिले हैं ।
नेकपा (एमाले) को लाख ९१ हजार १८१ मत मिले हैं । इसी तरह चौथे स्थान में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) को एक लाख २७ हजार १९१ मत मिलने की जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है ।
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) को ७८ हजार ३२४ मत मिले हैं । इसी तरह श्रम संस्कृति पार्टी को ४५ हजार ९४ मत मिले हैं । राष्ट्रिय परिवर्तन पार्टी को २५ हजार २०८, जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल को १६ हजार ७१८ मत मिले हैं । एकल चिह्न चकिया (जाँतो) को १० हजार ५०६ मत और नेपाल मजदूर किसान पार्टी को १० हजार २९९ मत मिले हैं ।
इसके बाद क्रमशः जनमत पार्टी नौ हजार ६३, राष्ट्रीय जनमोर्चा ६ हजार ९४७, राष्ट्र निर्माण दल ६ हजार ९३१, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ६ हजार ७३, नेपाल जनता संरक्षण पार्टी चार हजार ७९५, प्रगतिशील लोकतान्त्रिक पार्टी चार हजार ०५२, मंगोल नेसनल अर्गनाइजेसन को दो हजार ७३९ मत मिले हैं । आयोग के अनुसार, समानुपातिक से अबतक २१ लाख ३९ हजार ५४३ मतगणना हो चुकी है । कुछ और दलों ने भी समानुपातिक में मत प्राप्त किए हैं ।

यह भी पढें   काठमांडू महानगरपालिका अन्तर्गत के संस्थागत शिक्षण संस्थाओं में छात्रवृति के लिए आवेदन की मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *