Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा चुनाव– १६१ में १२४ सीटों पर रास्वपा विजयी

 

 

काठमांडू, फागुन २५ – प्रतिनिधिसभा सदस्यों के चयन के लिए चल रही मतगणना में अब तक प्रत्यक्ष से १६१ स्थान के परिणाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं ।
निर्वाचन आयोग के अनुसार राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) १२४ निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल कर चुकी है । जारी मतगणना में रास्वपा एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है । गोरखा–१ में रास्वपा के सुधन गुरुङ आगे चल रहे हैं । नेपाली कांग्रेस १७ निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल कर चुकी है और एक स्थान पर आगे चल रही है । इलाम–१ में कांग्रेस आगे चल रही है ।
नेकपा (एमाले) ने आठ स्थानों पर जीत हासिल की है । एक स्थान संखुवासभा में एमाले आगे चल रही है । नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) सात, श्रम संस्कृति पार्टी तीन, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी और स्वतन्त्र उम्मीदवारों ने एक–एक स्थान में जीत हासिल की है ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *