भारत ने तीसरी बार विश्व कप जीता, न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार उपविजेता
काठमांडू, फागुन २५ – भारत ने आईसीसी टी–२० विश्वकप २०२६ के फाइनल में न्यूजिलैंड को पराजित किया है । भारत ने न्यूजिलैंड को जीत के लिए २५६ रनों की विशाल लक्ष्य दी थी । ये विश्वकप के इतिहास में फाइनल में दिया गया सबसे बड़ा लक्ष्य था । इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रिका विरूद्ध सन् २०२४ के फाइनल में १७६ बनाया था ।
रविवार भारत के अहमदावाद स्थित नरेन्द्र मोदी क्रिकेट रंगशाला में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए घरेलु टीम ने न्यूजिलैंड के विरुद्ध निर्धारित २० ओवर में पाँच विकेट खोकर २५५ रन बनाए और जीत के लिए २५६ रनों का लक्ष्य दिया ।
भारत के लिए ओपनर संजु सामसन ने सर्वाधिक ८९ रन बनाए । ४६ गेंदों में सामसन ने पाँच चौकें और आठ छक्कें मारे । उन्होंने दूसरे विकेट के लिए इशान किशान के साथ १०५ रनों की शतकीय साझेदारी की ।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इशान किशन ने ५४ रन की अर्धशतकीय पारी खेली । किशन ने २५ गेंद में चार चौके और छक्के मारे । ओपनर अभिषेक शर्मा ने ५२ रन बनाए । शर्मा ने २१ गेंदों में ६ चौके और तीन छक्के मारे । ७.१ ओवर में पवेलियन वापस लौटने से पहले शर्मा ने ओपनर सञ्जु साम्सन के साथ ९८ रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की ।
अविजित रहे शिभम दुबे ने २६ रन बनाए । हार्दिक पण्ड्या ने १८ रन, तिलक वर्मा ने आठ रन बनाए । कप्तान सुर्यकुमार यादव ‘डक’ आउट हुए ।
इसी तरह न्यूजिलैंड के जिमी निशम ने तीन विकेट लिए । चार ओवर गेंदबाजी कर निशम ने ४९ रन दिए । रचिन रविन्द्र और म्याट हेनरी ने समान एक विकेट लिए ।


