समानुपातिक में कुल गिरे मतों में से लगभग तीन चौथाई मतों की गणना सम्पन्न
काठमांडू, फागुन २५ – निर्वाचन आयोग ने सोमवार की सुबह तक समानुपातिक में कुल गिरे मतों में से लगभग तीन चौथाई मत की गणना सम्पन्न कर ली है । अभी तक के मतगणना को देखते हुए रास्वपा, कांग्रेस, एमाले, नेकपा और राप्रपा के अलावे श्रम संस्कृति पार्टी ने भी थ्रेस होल्ड कटा लिया है । लेकिन राप्रपा और श्रम संस्कृति पार्टी का थ्रेसहोल्ड जोखिम में ही है ।
लगभग ७५ लाख ४० हजार मतगणना सम्पन्न हो चुका है जिसमें रास्वपा ने ३५ लाख ५७ हजार मत प्राप्त किए हैं । जो करीब साढे ४८ प्रतिशत है । कुछ अब अगर घटे भी तब भी उसे ५८ सीटें मिलेंगी ।कांग्रेस ने १२ लाख ३३ हजार मत प्राप्त किया है । ये करीब साढे १६ प्रतिशत है और २० सीटें उसे मिलेंगी । एमाले ने १० लाख ४३ हजार मत प्राप्त किया है । ये लगभग १४ प्रतिशत मत है और १६ सीट मिलेंगी । नेपाली कम्यूनिष्ट पार्टी को ५ लाख ३५ हजार मत मिले हैं । ये करीब सात प्रतिशत मत है और नेकपा को ८ सीट मिलेगी ।
राप्रपा ने २ लाख ५७ हजार मत पाए हैं । ये साढे ३ प्रतिशत से भी कम मत है तो राप्रपा को ४ सीट मिलेंगे । इसी तरह श्रम संस्कृति पार्टी को २ लाख ३९ हजार मत मिले हैं । तीन प्रतिशत लगभग मत है तो उसे भी ४ सीट प्राप्त होंगे ।

