Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘हिन्दी साहित्य उत्सव’ में याद किए गए चार साहित्यकार

 

काठमांडू, फागुन २५ – भारतीय राजदूतावास द्वारा मासिक संगोष्ठी ‘हिन्दी साहित्य उत्सव’ के अंतर्गत फागुन २४  (रविवार) गते उपन्यासकार और कहानीकार गौरा पंत शिवानी, हिन्दी साहित्य में छायावाद की एक प्रमुख स्तंभ मानी जाने वाली कवयित्री, गद्यकार महादेवी वर्मा , एक क्रांतिकारी लेखक, पत्रकार, के रुप में प्रसिद्ध सच्चिानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ तथा फणीश्वरनाथ रेणु को याद किया गया । संगोष्ठी का आयोजन नेपाल–भारत पुस्तकालय न्यूरोड काठमांडू में किया गया ।
संगोष्ठी में महादेवी वर्मा को लेकर रश्मि वी.जे ने तथा फणीश्वरनाथ रेणु के बारे में रुपम पाठक ने अपने विचारों को रखा । संगोष्ठी में अन्य विद्वानों ने भी अज्ञेय तथा शिवानी के बारे में अपने विचारों को रखा । साथ ही संगोष्ठी में काठमांडू स्थित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा इन साहित्यकारों की कृतियों का वाचन किया ।

यह भी पढें   आग लगी गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *