निर्वाचन आयोग ने लगाया सेतोपाटी पर एक लाख का जुर्माना
काठमांडू, फागुन २५ – निर्वाचन आयोग ने सेतोपाटी संचार प्रा लि पर एक लाख रूपये जुर्माना लगाया है । आयोग ने सेतोपाटी पर निर्वाचन आचार संहिता २०८२ के दफा ४ के दण्ड (त), दफा २५ के उपदफा (१) के खण्ड ख, च और छ का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए जुर्माना लगाया है ।
आयोग ने तय किया गया जुर्माना १५ दिन के भीतर अदा करने को भी कहा है ।


