Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने रवि और बालेन को फोन से दी बधाई

 

काठमांडू, फागुन २५ – भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह (बालेन) को टेलिफोन कर चुनावी सफलता के लिए बधाई दी है ।
प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक संजाल ‘एक्स’ द्वारा दोनों नेताओं के साथ अपने टेलीफोन से संवाद होने की जानकारी दी है ।
नेपाल के निर्वाचन में रास्वपा द्वारा शानदार जीत प्राप्त करने और उनके व्यक्तिगत चुनावी सफलता के लिए मोदी ने बधाई दी है ।
उन्होंने  रास्वपा के नेतृत्व में बनने जा रही आगामी नई सरकार को शुभकामना दी । साथ ही उन्होंने दोनों देशों की आपसी समृद्धि, प्रगति और भलाई के लिए नई सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत ने प्रतिबद्धता समेत जताई है ।

यह भी पढें   अब तक १८७ पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, ४२० पर्यटक सम्पर्क से बाहर

नेपाल–भारत सम्बन्ध को और अधिक मजबूत बनाने के विषय पर जोर देते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयासों से आने वाले वर्षो में भारत–नेपाल संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। ’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में सभापति लामिछाने, वरिष्ठ नेता साह और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल को भी टैग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com