Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समानुपातिक में कुल गिरे मतों में से १ करोड २ लाख २८ हजार ५ सौ ६७ मतों की गणना सम्पन्न

 

काठमांडू, फागुन २६ – प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के समानुपातिक में कुल गिरे मतों में से मंगलवार की सुबह तक १ करोड २ लाख से ज्यादा मतों की गणना हो चुकी है । निर्वाचन आयोग के पिछले विवरण अनुसार देशभर में अभी तक १ करोड २ लाख २८ हजार ५ सौ ६७ मत की गणना हो चुकी है । अब तक जो सार्वजनिक नतीजा सामने आया है उसके अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) को ४९ लाख १५ हजार ४ सौ ७८ मत मिले हैं ।
दूसरे स्थान में नेपाली कांग्रेस है । नेपाली कांग्रेस को अब तक १६ लाख ६४ हजार ४ सौ ६२ मत मिले हैं । वहीं नेकपा (एमाले) १३ लाख ८२ हजार ९ सौ ८० मत प्राप्त किया है । एमाले तीसरे स्थान पर है । इसी तरह नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को ७ लाख ४७ हजार ३ सौ ३१ मत मिले हैं ।
अन्य दलों जैसे श्रम संस्कृति पार्टी को ३ लाख ४६ हजार ९० मत और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को ३ लाख २१ हजार ७ सौ ७१ मत मिले हैं । इसी तरह जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल के पक्ष में १ लाख ६७ हजार ९१५ मत डाले गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com