ट्रंप ने कहा युद्ध जल्द खत्म होगा
काठमांडू, फागुन २६ – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान वॉर बहुत जल्द ही अब खत्म होने वाला है, लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई टाइमलाइन नहीं बताई है । उन्होंने तेहरान को यह चेतावनी दी कि अगर उन्होंने कुछ भी क्यूट करने की कोशिश की तो अमेरिका उस देश को खत्म कर देगा। उन्होंने ईरान वॉर को ‘शॉर्ट टर्म एक्सकर्शन’ कहा है ।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान ‘होरमुज स्ट्रेट’ में तेल आपूर्ति रोकने की कोशिश करता है, तो अमेरिका २० गुना अधिक बल से हमला करेगा ।
फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “यह जल्द ही खत्म होने वाला है, और अगर यह फिर से शुरू होता है तो उन्हें और भी ज्यादा नुकसान होगा। हमने थोड़ा एक्सकर्शन इसलिए लिया क्योंकि हमें लगा कि कुछ लोगों से छुटकारा पाने के लिए हमें ऐसा करना होगा। मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक शॉर्ट–टर्म एक्सकर्शन होने वाला है ।”


