Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अस्थायी पुलिस (म्यादी प्रहरी) अधिकारियों को विदाई

 

काठमांडू, फागुन २८ – प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन के सुरक्षा के लिए भर्ती किए गए अस्थायी पुलिस (म्यादी प्रहरी) अधिकारियों को आज (गुरुवारार) से अवकाश दे दिया गया है । फागुन २१ गते संपन्न प्रतिनिधिसभा निर्वाचन सुरक्षा में तैनात १ लाख ४९ हजार ९० निर्वाचन प्रहरियों को विदाई दी गई । आज निर्वाचन प्रहरी को धन्यवाद ज्ञापन सहित प्रमाणपत्र और देश को आवश्यक पड़ने के समय में सहयोग करने के वचन के साथ सम्मान कर विदाई की है । उन सभी को ४० दिनों के कार्य अवधि के लिए भर्ती किया गया था जिसका अंतिम दिन आज था ।
सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत कार्यरत पुलिस अधिकारियों के लिए आज एक विदाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस वर्ष नेपाल प्रहरी के अंतर्गत १ लाख ३३ हजार ९८० और सशस्त्र प्रहरी के अंतर्गत १५ हजार ११० सहित १ लाख ४९ हजार ९० निर्वाचन प्रहरी परिचालन किए गए थे । सशस्त्र प्रहरी के अंतर्गत प्रहरी का भी आज ही विदाई कार्यक्रम रखा गया है ।

यह भी पढें   अर्थमंत्री का दावा...प्रधानमंत्री और मुझ पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी और हमला किया जा रहा है

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *