Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में खाना पकाने की गैस की कमी

 

काठमांडू, फागुन २८ – मध्यपूर्व के तनाव से नेपाल में भी खाना पकाने की गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है । कुछ गैस बिक्री डीपो बंद है । सीमित खुले हुए डिपों में उपभोक्ताओं की लम्बी कतारें लगी हुई है ।
आज सुबह कुछ इसी तरह की लम्बीे कतारें बालाजु उद्योगिक क्षेत्र में देखी जा रही हैं । आज सुबह से ही उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर कतार में खड़े हैं । कुछ तो भरे हुए गैस खरीद कर वापस घर लौट रहे हैं । लेकिन गैस पाने वालों की संख्या बहुत कम है ।
अमेरिका, इजरायल और इरान बीच हो रहे युद्ध के कारण खाड़ी देशों में तनाव हो रहा है । इरान, युएई और ओमान के साथ सीमा जुड़एने के कारण समुद्री मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ भी युद्ध से प्रभावित हुआ है । जिसके बाद इस रास्ते होते हुए गैस और पेट्रोलियम पदार्थो के आयात निर्यात भी प्रभावित हो रहे हैं और इसका असर विश्वभर में पड़ रहा है ।
नेपाल भारत के माध्यम से गैस और तेल का आयात करता है । लेकिन अभी भारत में ही आपूर्ति प्रभावित है तो ऐसे में इसका असर नेपाल पर भी पड़ रहा है । पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री वितरण की व्यवस्था मिलाने के लिए नेपाल आयल निगम ने समस्या समाधान का प्रयास कर रही है मगर सफल नहीं हो पा रही है । अधिकांश उपभोक्ता गैस अभाव को लेकर शिकायत कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *