Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमल थापा ने दिया बालेन को ऑफर

 

काठमांडू, फागुन २८ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता कमल थापा ने प्रस्ताव किया है कि यदि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और बालेन साह के नेतृत्व की सरकार हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर संविधान संशोधन करने को तैयार होते हैं तो उनकी पार्टी सरकार को सहयोग करेगी । उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने के लिए, संसद में दो तिहाई बहुमत प्राप्त करने में २ सीटें कम पड़ रही है इसलिए यह प्रस्ताव दिया है ।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बालेन शाह के नेतृत्व वाली नई सरकार को संसद में दो–तिहाई बहुमत से २ सीटें कम हैं।“
उन्होंने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि ‘रास्वपा और बालेन साह के नेतृत्व वाली नई सरकार को संसद में दो तिहाई बहुमत से २ सीटें कम है । यदि बालेन सरकार नेपाल को धार्मिक स्वतंत्रता और समानता सहित हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए संविधान संशोधन करने को तैयार होते हैं तो राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के ५ सांसदों का पूर्ण सहयोग रहेगा ।’

यह भी पढें   जनकपुरधाम में ‘पठन संस्कृति का विकास’ विषयक अन्तरक्रिया सम्पन्न

हाल ही संपन्न प्रतिनिधि सभा निर्वाचन अन्तर्गत काठमांडू क्षेत्र नंबर ५ में उम्मीदवार बने राप्रपा के पूर्व अध्यक्ष थापा को लज्जास्पद हार मिली थी । यहाँ तक की उनका जमानत समेत जब्त हो गया । इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सस्मित पोखरेल ने ३० हजार ७३७ मत लाकर विजय हासिल की है । दूसरे स्थान में नेपाली काँग्रेस के प्रदीप पौडेल ने ९ हजार १५९ मत प्राप्त किया । इसी तरह नेकपा एमाले के नेता ईश्वर पोखरेल ४ हजार ७०१ मत के साथ तीसरे स्थान में रहे ।
राप्रपा के चुनाव चिह्न लेकर उठे कमल थापा को केवल १ हजार ९२२ मत मिला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com