Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब आधे भरे सिलेंडर की कीमत ९५५ रुपये

 

काठमांडू, फागुन २८ – नेपाल आयल निगम ने निर्णय किया है कि गैस सिलिंडर में ७.१ किलो एलपी गैस भर कर प्रति सिलिंडर ९५५ रुपये में बिक्री वितरण करेगी । निगम ने आज एक विज्ञप्ति जारी की है । जिसमें अभी की परिस्थिति का ध्यान रखते हुए एलपी गैस की आपूर्ति तथा वितरण प्रणाली को व्यवस्थित बनाकर आम उपभोक्ताओं की मांग अनुसार गैस उपलब्ध करने की अवस्था का सहजीकरण कर निगम शुक्रवार से यह नियम तबतक के लिए लागू कर रही है जब तक की दूसरा कोई निर्णय नहीं हो जाता । शुक्रवार से गैस सिलिंडर में ७.१ किलो एलपी गैस भरकर प्रति सिलिंडर आधा मूल्य ९५५ में बिक्री वितरण करने का निर्णय निगम ने की है । आम उपभोक्ता वर्ग से उसी अनुसार एलपी गैस खरीदने की निगम ने अनुरोध किया है । निगम नियमित रुप से मांग अनुरूप ही एलपी गैस का आयात तथा वितरण कर रही है । फिर भी विगत दो तीन महीने से काठमांडू उपत्यका में गैस की मांग उच्च देखी जा रही है । इसी बीच मध्यपूर्व क्षेत्र में हो रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थ तथा एलपी गैस की आपूर्ति में विश्वव्यापी रूप में असर पर रहा है ।

यह भी पढें   पाँचवें संस्करण के इक्वालिटी कप क्रिकेट का खिताब विराटनगर को

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *