Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोर्चा के बन्द के कारण भन्सार ठप्प, दैनिक ३५ लाख राजस्व घाटा, कपिलवस्तु का जनजीवन प्रभावित

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु,साउन ३० गते ।

banda-2.png-2संयुक्त मधेशी मोर्चा तथा थारु सम्बद्ध मोर्चा के बन्द के कारण कृष्णनगर भन्सार तथा मर्यादपुर भन्सार नाका ठप्प है । नाका बन्द के कारण दैनिक ३५ लाख राजस्व घाटा हो रहा है । मधेशी मोर्चा के अनिश्चितकालीन आम हड़ताल के कारण गुरुवार से भन्सार का कामकाज प्रभावित हो रहा है । गुरुवार ८ लाख राजस्व संकलन होने के बावजुद संकलन शून्य है । सीमा पार बढनी में नेपाल प्रवेश करने वाले मालवाहक साधनों का जमावाड़ा है । कृष्णनगर भन्सार कार्यालय प्रमुख ध्रुवराज विश्वकर्मा ने कहा के कारण राजस्व संकलन बुरी तरह प्रभावित हुई है । राजस्व संकलन का मासिक लक्ष्य भी घटा है यह जानकारी उन्होंने दिया । भन्सार का सवारी साधन रात में भी नहीं चल रहा है । सारी सवारियाँ कृष्णनगर में रुकी हुई है । खसी बोका, फलफुल, तरकारी जैसे कच्चा वस्तु रुकने से सामान खराब हो रहा है । रात्रि व्यवस्था करने की मांग की जा रही है । परन्तु यह सम्भव नहीं हो पा रहा है ।

यह भी पढें   लोकतांत्रिक विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष पद से रोशन कुमार मिश्र ने दिया इस्तीफा

कृष्णनगर होते हुए नेपाल प्रवेश करने वाले नेपाली भी बन्द के परेशानी झेल रहे हैं । बन्दकर्ताओं ने हर चौक में टायर जलाकर, विद्युत पोल , टेन्ट लगाकर अवरोध किया है । कृष्णनगर–चन्द्रौटा सडक खण्ड के २० किलोमीटर में करीब १० जगहों पर अवरोध है । प्यूठान पुजा गाविस के विवेक घर्ती ने कहा बन्द के कारण पैदल गन्तव्य में जाने के लिए बाध्य हैं । दिल्ली नोयडा स्थित एक घर में पाले बनकर कुछ कमा कर वो आया है पर बन्द की वजह से रास्ते में फँसा हुआ है । अधिकार माँगने के नाम पर नेता जनता को परेशान कर रहे हैं ऐसा उनका मानना है । बन्द का फायदा उठाते हुए रिक्सा और टाङ्गा प्रति व्यक्ति चन्द्रौटा तक पहुँचाने का ३ सौ से ५ सौ भा.रु. तक ले रहा है यह जानकारी अर्घाखाँची जिला ठाँडा गाविस के मेघे खड्का ने दी । “समस्या के समय सभी फायदा लेते हैं” यह भी कहा । भात से नेपाल आने वाले करीब ८ सौ प्रवासी नेपाली कृष्णनगर के विभिन्न होटल में रह रहे हैं, स्थानीय मुक्ति काफ्ल ने जानकारी दी । फँसे हुए लोगों को प्रहरी स्कटिङ्ग करके गन्तव्य तक पहुँचाया जाएगा । प्रहरी निरीक्षक नमराज भट्टराइ ने कहा कि आन्दोलनकारी रात में भी रास्ते में बैठे रहते हैं इसलिए इस काम में भी परेशानी हो रही है ।

यह भी पढें   बस चालक दावा लामा की मृत्यु

मधेशी मोर्चा द्धारा आम हडताल आज तिसरे दिन भी ।।

बन्द से कपिलवस्तु का जनजीवन प्रभावित ।।

banda-1.png1संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा द्धारा किए गए अनिश्चितकालीन पश्चिम मधेश बन्द आज भी जारी रहा । मोर्चा ने नवलपरासी से कन्चनपुर तक के ८ जिला अनिश्चितकालीन बन्द की घोषणा की है । बन्द के कारण कपिलवस्तु का जनजीवन प्रभावित हुआ है । कपिलवस्तु के चन्द्रौटा, बहादुरगन्ज कृष्णनगर,गोरुसिगे, चार नम्बर तौलिहवा बाजार पुर्ण रुप में बन्द रहा ।

चन्द्रौटा के सभा को सम्बोदन करते हुए तमलोपा नेता इश्वर दयाल मिश्रा ने कहा पहले संविधान सभा में संयुक्त मधेशी मोर्चा तथा सरकार बीच हुए मधेश स्वायत्त प्रदेश का सम्झौता पालन जब तक नहीं होगा आन्दोलन जारी रहेगा । झापा से चितवन तक के भूगोल को एक प्रदेश और नवलपरासी से कन्चनपुर तक के भूभाग को दूसरा प्रदेश कर के मधेश में दो प्रदेश का सम्झौता होने के बाद भी सरकार पक्ष की ओर से पालन नहीं होने के कारण आन्दोलन की आवश्यकता हुई है ऐसा उन्होंने कहा ।

यह भी पढें   दावा लामा को बग्गीखाना बुलाया गया

मधेशी भूगोल को टुकडों में बाँटकर अन्य प्रदेश में मिलाने के विरोध में सशक्त आन्दोलन करने का निर्णय किया गया है यह जानकारी कोण सभा को सम्बोधन करते हुए सविधान सभा सदस्य तथा इस क्षेत्र के सभासद अभिषेक प्रताव शाह ने बताया । “पहाडिया खस शासकों ने मधेश के भूगोल का अस्तित्व मिटाने की कोशिश की है, मोर्चा के साथ सम्झौता तत्काल पालन जब तक नहीं होगा मधेश में आमहडताल जारी रहेगा शाह ने बताया । आमहडताल में एम्बुलेन्स, दमकल, विद्यालय का सवारी साधन, प्रेस का सवारी साधन, दुध तथा तरकारी सवारी साधन को नहीं रोका जाएगा बन्द से कपिलवस्तु अच्छी तरह से प्रभावित हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com