Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्जारे अदब की मासिक गजल गोष्ठी सम्पन्न

 

DSC09446नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७२ श्रावण ३० गते ।
नेपालगन्ज त्रिभुवनचौक के पूर्व लाइन में रहे महेन्द्र पुस्तकालय में श्रावण ३० गते शनिवार को बाके जिला के गुल्जारे अदब की मासिक गजल गोष्ठी सम्पन्न हुई है ।
मासिक गजल गोष्ठी अवधी सास्कृतिक विकास परिषद् बाके जिला के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौब के प्रमुख आतिथ्यि में नेपालगन्ज के उर्दू साहित्यकार मोहम्मद अमीन ख्याली के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में ‘जरा अकल होश से काम लो जो अभी नही तो कभी नही’ मिश्ररा पर गुल्जारे अदब के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ श्ँौक, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरेशी, मोहम्मद यूसुफ आरफी, सैयद् असफक रसूल हाशमी, मौलाना नूर आलम मेकरानी, जमील अहमद हाशमी, श्यामा नन्द सिंह ‘वर्तमान’, राम सिंह सोनी, पवन सोनी , मेराज अहमद ‘हिमाल’ लगायत लोगों ने अपनी अपनी DSC09448शैर वाचन किया, इसी तरह गलज गोष्ठी की आयोजन अदब ने हरेक महीने के अन्तिम शनिवार के दिन करते आया है अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरेशी ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *