एमाले अध्यक्ष ओली को पितृ शोक
काठमांडू, फागुन २९ – पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के पिता का देहांत हो गया है । उनके पिता मोहन प्रसाद ओली ९७ वर्ष के थे । एमाले सचिव पद्मा अर्याल ने यह जानकारी दी है । उनके पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे । अस्वस्थ मोहन प्रसाद का आज सुबह गठ्ठाघर स्थित कोरियन अस्पताल में निधन हो गया है ।
स्रोत अनुसार उनके पार्थिव शरीर को ओली निवास गुण्डु में ले जाने और दिन में पशुपति आर्यघाट में अन्त्येष्टि की जाएगी ।

