Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, फागुन २९ – अभी देश में पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली, उपड़ी वायूमंडल में उच्च चापीय प्रणाली तथा पूर्वी भूभागों के नजदीक नीचले वायुमंडल में न्यून चापीय क्षेत्रों पर आंशिक प्रभाव पर रहा है ।
जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज दिन में कोशी प्रदेश के साथ ही पहाड़ी और हिमाली भागों में सामान्यतः बादल छाएं रहेंगे । बाकी भागों में आंशिक बदली छाई रहेगी ।
कोशी प्रदेश सहित बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाडी तथा हिमाली भाग के कुछ स्थानों में तथा कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली भेग के साथ ही मधेश, बागमती और गण्डकी प्रदेश में तराई के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली सहित हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है ।
इसी तरह विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात कोशी प्रदेश सहित बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी तथा हिमाली भू–भागों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे । बाकी भू–भागों में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है । इन प्रदेशों के पहाड़ी तथा हिमाली भू–भागों के एक दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है । बर्फबारी और बारिश के पूर्वानुमान किए गए क्षेत्रों के सर्वसाधारण तथा यातायात के साधन संचालन के साथ ही इन भेगों में यात्रा करने वालों को भी सतर्क रहने का महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed