Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चहुमुंखी विकास की ओर पशुपति शिक्षा मंदिर – मुख्य अतिथि बासमती हरिजन

 


नवलपरासी,देशबन्धु यादव। जिले के सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ७ भुजहवा में अवस्थित पशुपति शिक्षा मंदिर का ३२वां वार्षिकोत्सव भव्य एवं सभ्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह मुख्य अतिथि सरावल गांव पालिका के उपाध्यक्ष बासमती हरिजन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पशुपति शिक्षा प्रसार समिति , नेपाल द्वारा संचालित पशुपति शिक्षा मंदिर के आचार्य , व्यवस्थापन समिति , अभिभावकों के साथ ही समाज का विशेष योगदान से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास सराहनीय कार्य है।
साथ ही उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार के पाठ्यक्रम के साथ – साथ नैतिक शिक्षा के लिए रामबाण , गीता , योग शिक्षा और संस्कृत का पाठ्यक्रम में होना चहुंमुखी विकास का उदाहरणीय कार्य है।
विशेष अतिथि सरावल गांव पालिका शिक्षा अधिकृत प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पशुपति शिक्षा मंदिर आधुनिक शिक्षा के साथ ही रामायण , गीता , संस्कृत और योग शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल होना सराहनीय कार्य है।
पशुपति शिक्षा प्रसार समिति , नेपाल के प्रतिनिधि एवं पशुपति शिक्षा मंदिर भैरहवा के प्रधानाचार्य प्रेमधर पाण्डे ने कहा कि पशुपति शिक्षा मंदिर समग्र विकास के लिए सरावल गांव पालिका , जनप्रतिनिधि और व्यवस्थापन समिति विशेष योगदान है।
इस मौके पर विशेष अतिथि सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ७ के वार्ड अध्यक्ष हेयात ख़ान , पशुपति शिक्षा मंदिर पूर्व आचार्य द्वय सिवेन्द्र यादव और सर्वेश बर्मा , व्यवस्थापन समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुर्मी और बाल्मीकि आधारभूत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय उपस्थिति रहा।
स्वागत मंतव्य पशुपति शिक्षा मंदिर भुजहवा व्यवस्थापन समिति के सचिव देशबन्धु यादव , वार्षिक प्रतिवेदन आचार्य एवं सूचना अधिकारी गोबिंद हरिजन और वार्षिकोत्सव समारोह का सहजीकरण संचालन प्रधानाचार्य रामाश्रय बरई और आचार्यद्वय सत्राजित यादव और दीपेन्द्र हरिजन ने किया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *