जनकपुर बन्द, प्रहरी कड़ी सुरक्षा को तोड़ते हुये आन्दोलनकारी द्वारा प्रदर्शन
संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा सहित का मोर्चा ने रविवार जनकपुर सहित नेपाल बन्द का किया है । जनकपुर में सुबह से ही जगह जगह पुलिस तैनात किया गया है तो आन्दोलनकारी भी जमकर नारा जुलुस प्रदर्शन कर रहे है । बन्द का कारण जनजीवन प्रभावित हो चुका है ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल, नेपाल सद्भावना पार्टी, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी, तथा सद्भावना पार्टी का संयुक्त मोर्चा और उधर थारुवान, नेकपा माओवादी सहित का मोर्चा ने नेपाल बन्द का आव्हान किया है ।
चार प्रमुख दल ने सीमाकंन सहित का ६ प्रदेश मधेशी, दलित, जनजाति तथा पिछडिएका वर्ग को हित नही है आरोप लगाते हुए आन्दोलन का घोषणा किया है । प्रदेश में जिस प्रकार से सीमाकंन मे सहमति किया गया है वह मधेश विरोधी है विरोध जताते हुए मधेशवादी दल आन्दोलित है ।
बन्द का कारण जनकपुर से चलनीवाली एक सवारी साधन नही चली है तो शिक्षण संस्था पूर्ण रुप से बन्द है । साइकल मोटरसाइकल बहुत कम संख्या में चला भी है तो बजार पूर्ण रुप से बन्द रही है । आन्दोलनकारी सुबह से ही मोटरसाइकल जुलुस प्रदर्शन कर रहे है । प्रदर्शनकारी सिटी बजाकर आन्दोलन कर रहे है । जय मधेश का उद्घोष करते हुए मधेश का जिला मेंं नही दिया तो आन्दोलन जारी रहेगा नारा भी बुलन्द कर रहे है ।
आन्दोलनकारी जनकपुर नगर के परिक्रमा करते हुए बजार बन्द करने का आग्रह कर रहे है । मोर्चा द्वारा साउन ३१ और ३२ गते बन्द का अव्हान किया है । बन्द के पूर्व सन्ध्या में भारी संख्या में मोर्चा ने मशाल जुलुस भी प्रदर्शन किया था ।
समाचार लिखते समय किसी प्रकार का घटना दुर्घटना नही हुआ था । पुलिस के साथ झड्प की सम्भावना होते हुए भी दोनो ओर की सयंमता के कारण किसी प्रकार का अप्रिय घटना नही घट सका ।


