Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी के भारदह में पुलिस की गोली से एक की मौत,दर्जनों घायल

madhesh andolan 2072 rajiv raut
 

मंगलवार, अगस्त १८ ।सप्तरी के भारदह में पुलिस और आन्दोलकारी के बीच हुई झडप में पुलिस की गोली से एक आदमी की मौत हो गई है । संयुक्त मधेसी मोर्चा द्वारा आह्वान किए गए मधेस बन्द के क्रम में पुलिस की कारर्बाई में आज मंगलवार सुबह भारदह–१ के ३५ वर्षीय राजीवराउत मारे गए । पुलिस की गोली से दर्जनों से ज्यादा प्रदर्शनकारी एवं स्थानीय के घायल होने का सामाचार है । घायलों मे सप्तरी

यह भी पढें   आधी रात को कीर्तिपुर के होल्डिंग सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी
madhesh andolan 2072 rajiv raut
भारदह–१ के ३५ वर्षीय राजीवराउत

भारदह के दीपक साह, देवनारायण विश्वास लगायत दर्जनों प्रदर्शनकारी हैं । घायलों को उपचार के लिए विराटनगर भेजा गया है । इसी बीच आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने भारदह के ट्राफिक पुलिस के बिट में तोडफोड तथा आगजनी किया है । झडप के क्रम में पुलिस नें २ दर्जन राउन्ड हवाई फायर तथा ३५ सेल अश्रुग्यांस का भी प्रहार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *