सोने चाँदी की कीमतों में कमी
काठमांडू, चैत ४ – बुधवार को सोने चाँदी की कीमतों में कमी आई है । नेपाली बाजार में आज सोने की कीमत में प्रतितोला २ हजार २ सौ रुपये और चाँदी की कीमत तोला में १८५ रुपये की कमी आई है ।
नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने आज सोने की कीमत प्रतितोला ३ लाख ७ हजार ७ सौ रुपये है । मंगलवार को सोने की कीमत ३ लाख ९ हजार ९ सौ रुपये थी ।
इसी तरह आज चाँदी की कीमतों में भी कमी आर्य है । आज चाँदी की कीमत ५ हजार १५० रुपये है। मंगलवार को चाादी की कीमत ५ हजार ३३५ रुपये थी । गत माघ १५ गते को सोने चाँदी की कीमतें अब तक के ही उच्चतम स्तर पर पहुँच गई थी । उस दिन सोने की ३ लाख ३९ हजार ३ सौ रुपये प्रति तोला और चाँदी ७ हजार ५०५ रुपये पहुँच गई थी । रिकॉर्ड कीमत से सोने की कीमत में लगभग ३२ हजार रुपये की कमी आई है ।

