Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री कार्की ने की रुद्राभिषेक पूजा

 

काठमांडू, चैत ४ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज सुबह पशुपतिनाथ का दर्शन किया और साथ ही उन्होंने रुद्राभिषेक पूजा भी की । यह पूजा उन्होंने निर्वाचन शांितपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद आराध्यदेव पशुपतिनाथ को धन्यवाद स्वरुप की है ।
वो कहते आई हैं कि देश को शांित तथा स्थायित्व के मार्ग पर ले जाने, सभी के साथ और सहयोग प्राप्त होने, के प्रति वो कृतज्ञ हैं । उन्होंने देश भर के सभी नेपालियों के बीच एकता, सद्भाव और घनिष्ठता की भावना को और मजबूत करने का भी आह्वान किया ।
प्रधानमंत्री काकीं के साथ ही संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री अनिलकुमार सिन्हा, पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्य सचिव प्रकाशमणि शर्मा, कार्यकारी निर्देशक सुवास जोशी के साथ ही अन्य लोग भी पूजा में शामिल थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com