Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूर्य मंदिर समिति, रक्सौल की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन, शम्भु प्रसाद चौरसिया पुनः सचिव मनोनीत

 

रक्सौल। आज शनिवार को सूर्य मंदिर समिति रक्सौल की एक विशेष बैठक पदेन अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके हरैया स्थित आवास पर संपन्न हुई।
सर्वसम्मति से विधायक ने तत्काल प्रभाव से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नयी कार्यकारिणी का गठन किया ।
जिसमें पदेन अध्यक्ष के रूप में विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा रहेंगे। वहीं विधायक श्री सिन्हा ने पुनः सचिव पद पर शम्भु प्रसाद चौरसिया कोषाध्यक्ष गणेश धनोठिया मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी, मीडिया प्रतिनिधि पप्पू गोस्वामी तथा
कार्यालय प्रभारी के रूप में अनिल कुमार के नाम प्रस्तावित किये, जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से अनुमोदित किया। साथ ही संरक्षक मंडल में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल थानाध्यक्ष एवं रिपूराज मिल एग्रो प्रा. लिमिटेड के निदेशक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को यथावत रखा गया।
बैठक में रक्सौल के ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केन्द्र सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये। साथ ही मंदिर परिसर स्थित सभी शेड दुकानों के किराया नवीकरण हेतु एक अप्रैल 2026 से नये अनुबंध लागू करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ, जिसे दुकानदारों ने सहर्ष स्वीकार किया।

यह भी पढें   शी चिनफिंग की नई रणनीति और ताइवान संकट : अनिल तिवारी

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश कुशवाहा, प्रेमचन्द्र कुशवाहा, सुरेश कुमार, राजू कुमार गुप्ता, पवन किशोर कुशवाहा, दिनेश धानोठिया, दीपक कुमार गुप्ता, पंकज वर्णवाल, पुण्यदेव चौरसिया, विनोद कुमार गुप्ता, कन्हैया सर्राफ, मंटू गुप्ता, आनंद रूंगटा, अरुण कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, विजय कुमार महतो एवं गुड्डू खेतान को शामिल किया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने नयी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें तथा जनभावनाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर जनमानस की आस्था का केन्द्र है, इसलिए इसके विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने आगामी नवरात्र एवं चैती छठ पूजा को लेकर छठव्रतियों की सुविधा हेतु भव्य तोरणद्वार, पंडाल एवं आकर्षक विद्युत सज्जा कराने की बात कही। साथ ही मंदिर के दीर्घकालिक विकास के लिए ठोस योजना बनाकर जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने का भरोसा भी जताया।
इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *