Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा के नवनिर्वाचित सदस्य आज लेंगे शपथ

 

काठमांडू, चैत्र १२ – नवनिर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्यों को आज पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी । आज यह कार्यक्रम अपराह्न २ः०० बजे होने जा रहा है । शपथ ग्रहण की सभी तैयारियां पूरी हो जाने की संघीय संसद् सचिवालय ने जानकारी दी है ।
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कल (बुधवार) ही ज्येष्ठ सदस्य केसी को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई थी । प्रतिनिधिसभा सदस्यों को पद तथा गोपनीयता शपथ समारोह के लिए सिंहदरबार स्थित नव निर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल को तैयार कर लिया गया है । संघीय संसद् सचिवालय के अनुसार ४७ लोग नेपाली के अलावे दूसरी भाषाओं में शपथ लेंगे । जिसमें से १७ लोग मैथिली भाषा में शपथ लेने की तैयारी में हैं ।
नेपाल के संविधान की धारा ९९ और ९१ के उपधारा ५ तथा प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन ऐन, २०७४ के दफा ७५ अनुसार पद तथा गोपनीयता की शपथ लेने की व्यवस्था है ।
संघीय संसद् सचिवालय ने निर्वाचन आयोग सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे आयोग से प्राप्त प्रतिनिधिसभा सदस्य पद का प्रमाणपत्र, नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि और वर्तमान में खिचाए पासपोर्ट साइज की तस्बीर के दो प्रति सहित तय किए हुए समय से दो घंटे पहले ही उपस्थित हों । सचिवालय ने पहले ही औपचारिक या अपनी सांस्कृतिक पहचान की पोशाक में उपस्थिति के लिए आग्रह किया था । बहुउद्देश्यीय हॉल में आवश्यक सीटें, रोष्टम, सभामुख आसन, महासचिव, सचिव, सचिवालय के रखने आदि की व्यवस्थापन की है ।
गत फागुन २१ गते सम्पन्न प्रतिनिधिसभा सदस्यों के निर्वाचन में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने १८२, नेपाली कांग्रेस ने ३८, नेकपा (एमाले) ने २५, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने १७, श्रम संस्कृति पार्टीे ने सात और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पाँच सटें प्राप्त की हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *