बुलेट मोटरसाइकिल चोरी
रक्सौल: शहर के नागा रोड निवासी एलआईसी अभिकर्ता नीतेश कुमार सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल उनके आवास से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
पीड़ित नीतेश कुमार सिंह ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांँति अपना 2018 मॉडल Royal Enfield Bullet रजिस्ट्रेशन नंबर BR07 AF 1637( रंग सिल्वर )जिसे वे आपने घर के पास लॉक कर खड़ा कर दिए थे । जब वे सुबह उठे तो उन्होंने अपना मोटर साइकिल गायब पाया जिसकी लिखित सूचना रक्सौल थाना को उन्होंने दे दिया गया है।
लॉक Enfield Bullet मोटर साइकिल का चोरी होना आश्चर्य प्रतीत होता है । ऐसा लगता है कि रक्सौल में वाहन चोर का गिरोह सक्रिय हो चुका है । अगर अविलंब वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन नहीं हुआ तो वाहन चोरी होने की घटना में वृद्धि होने को संभावना है।
पीड़ित ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत उन्हें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें ।


