सोने की कीमतों में गिरावट
काठमांडू, चैत्र १२ – नेपाली बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार आज सोने की कीमतों तोले में २ हजार ९०० रुपये की कमी आई है । महासंघ के अनुसार आज प्रींटेड सोने की कीमत प्रतितोला २ लाख ८५ हजार ६०० रुपये है । इसी तरह प्रति १० ग्राम सोने की कीमत २ लाख ४४ हजार ८५५ रुपये तय किया गया है । इससे पहले सोना प्रतितोला २ लाख ८८ हजार ५०० रुपये थी ।
सोने के साथ ही चाँदी की कीमत में भी गिरावट आई है । चाँदी तोला में १०० रुपये की कमी आई है । चाँदी का कारोबार प्रतितोला ४ हजार ८२० रुपये में हो रहा है ।

