बालेन के गीत ‘जय महाकाली’ने तोड़े रिकॉर्ड
काठमांडू, चैत्र १३ – बालेन्द्र साह बालेन आज देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं । लेकिन बालेन का क्रेज केवल राजनीति में ही नहीं है उनका उतना ही क्रेज सांगीतिक क्षेत्र में भी है । प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण के पूर्व सन्ध्या में उन्होंने अपना चर्चित रैप ‘जय महाकाली’ सार्वजनिक की । इस रैप ने यूट्यूब में नेपाली गीत के इतिहास में ही नया कीर्तिमान बनाया है ।
गुरुवार की शाम सार्वजनिक हुए इस गीत को रीलिज होने के २४ घंटें से पहले ही २२ लाख से ज्यादा बार देखा गया जो अभी तक का सर्वाधिक व्यूज पाने वाला नेपाली गीत बन गया है । इससे पहले ये रिकॉर्ड दुर्गेश थापा और सिसन बानियाँ के सहकार्य में बनी गीत ‘जाने भए जाम माया’ के नाम पर था । जिसने २४ घंटें के भीतर १६ लाख ३६ हजार व्यूज पाया था ।
इसी तरह ‘जय महाकाली’ गीत सार्वजनिक होने के केवल ३ घंटें में १० लाख व्युज कर सबसे जल्दी १० लाख व्यूज पाने वाला नेपाली गीत बन गया है । ‘जय महाकाली’ का ऑडियो ११ वर्ष पहले ही तैयार कर लिया गया लेकिन इसे रि–मास्टरिंग कर चुनावी अभियान के दृश्य को भी वीडियों में समाहित कर पुनः सार्वजनिक किया गया है ।
बालेन लहर के इस समय में यूट्यूब में भी उनका यह गीत धमाधम सभी रिेकार्ड को तोड़ रहा है । प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले ही बालेन ने अपनी सांगीतिक पहचान को पुनः ताजा किया है । वैसे भविष्य में भी उनके कुछ गीत आने की तैयारी में हैं ।


