Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भट्टराई ने दी बालेन के सफल कार्यकाल की शुभकामना

 

काठमांडू, चैत्र १३ – पूर्व प्रधानमंत्री ड‘. बाबुराम भट्टराई ने युवा और मधेशी मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने जा रहे युवा इंजीनियर बालेन्द्र साह (बालेन) को उनके सफल कार्यकाल की शुभकामना दी है । सामाजिक संजाल फेसबुक द्वारा उन्होंने अपनी धारणा सार्वजनिक की है । भट्टराई ने कहा है कि बालेन के कँधे पर ऐतिहासिक कार्यभार आया है । उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि बालेन के नेतृत्व में देश एक नई दिशा लेगा ।
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया है कि लम्बे समय से आन्तरिक रूप में देश की अर्थ–राजनीति संरचनात्मक गत्यावरोध में फंसा है । इन अवरोधों को चीरकर आगे बढ़ने का उन्होंने बालेन को सुझाव दिया है । उन्होंने लिखा है कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी बालेन के कंधे पर है ।
उन्होंने यह भी कहा है २१ वीं शताब्दी में देश और जनता कें आधुनिक आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में नया नेतृत्व सफल होगी ऐसी मेरी अपेक्षाएं हैं । नेपाली राजनीति में लम्बे और कष्टसाध्य लोकतान्त्रीकरण की प्रक्रिया को पार करते अब सुशासन और समावेशी समृद्धीकरण के नए चरण में प्रवेश कर रही है ।
युवा नेतृत्व के प्रति समाज का दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए ? इस संदर्भ में भी भट्टराई ने महत्त्वपूर्ण संदेश दिया है । नया नेतृत्व काम करें इसके लिए सहज वातावरण बना देना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *