Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केपी ओली तथा रमेश लेखक की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री सुदन गुरुङ का बयान: “कानून से ऊपर कोई नहीं, यह प्रतिशोध नहीं बल्कि न्याय की शुरुआत”

 

काठमांडू, 28 मार्च 026 । नेपाल के गृहमंत्री ने कहा है कि देश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है और हालिया गिरफ्तारियाँ किसी प्रकार का राजनीतिक प्रतिशोध नहीं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री को हिरासत में लिए जाने के बाद गुरुङ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “वादा, वादा ही होता है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और निवर्तमान गृहमंत्री रमेश लेखक को हमने नियंत्रण में लिया है। यह किसी के प्रति प्रतिशोध नहीं, बल्कि न्याय की शुरुआत है।”

यह भी पढें   हे युग के यात्री ! : अंशु झा

गृहमंत्री गुरुङ ने यह भी विश्वास जताया कि इस कदम के बाद देश एक नई दिशा की ओर बढ़ेगा। उन्होंने लिखा, “मुझे विश्वास है कि अब देश नई दिशा लेगा।”

गौरतलब है कि हाल में सरकार ने जांच से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री लेखक को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद नेपाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com