Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्दिया में भी बन्द का विरोध करते हुए विद्यार्थी सड़क पर उतरे

 

संदीप कुमार वैश्य,भदौ ३ गते |

bardiya parkबर्दिया कन्चनपुर से चितवन तक के थरुहट भूमि को थरुहट स्वायत्त प्रदेश बनाने की माँग करते हुए गत २६ गते से हुए थारुकल्याणकारी संघर्ष और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अनिश्चिितकालीन बर्दिया बन्द के कारण अध्ययन नहीं कर पाने की स्थिति में सरकारी स्कूल तथा निजी स्कूल के छात्र सड़क पर उतर आए हैं । थारु कल्याणकारी सभा संघर्ष समिति तथा संयुक्त मोर्चा के द्वारा विगत दस दिनों से बन्द के कारण पठन पाठन बिल्कुल ठप हो गया है । दस दिनों से शिक्षण संस्थान नहीं खुले हैं साथ ही यातायात बाजार सभी बन्द हैं । । बन्द का विरोध करते हुए वृहस्पतिवार को छात्र बर्दिया के सदरमुकाम गुलरिया बाजार से परिक्रमा करते हुए राधाकृष्ण चौक में पठन पाठन शुरु किया । सडक में ही बैठकर जाम करते हुए छात्राओं अपनी किताब कापी निकालकर पढना शुरु कर दिया । दलित सेवा संघ के बाल बालिकाओं के लिए शिक्षा कार्यक्रम के संयोजक ताराबहादुर ने कहा कि छात्र बन्द के विरोधस्वरूप सड़क पर उतरे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *