Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन ३ ने ली तेज गति, लहान में जगह जगह पर झडप

 

lahan--2.png-2मनोज बनेता, लहान ३ भाद्र । प्रदेशीय सीमांकन को लेकर मधेश आन्दोलन संघर्ष समिति लहान और थारु समुदाय ने आन्दोलन को तेज गति दे दी है । अनिश्चितकालीन आमहडताल का सर्मथन करते हुए एमाले के नेता एवं वुद्धिजीवि सत्यनारायण यादव ने कहा ‘अगर मधेश का भूगोल ही न रहा तो कैसे करेंगे राजनीति ये मधेशी नेता लोग ? उन्होंने के. पी ओली पर साधा निशाना और बोले ‘अगर दम है तो रोक ले हम मधेशीयो को । हम तो चले अपना अधिकार पाने’ यादव ने ये भी कहा है कि अब किसी भी कीमत पर ये आन्दोलन नहीं रोकी जायेगी । इसी तरह से मधेशी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक के नेता खडग नारायण चौधरी ने कहा कि गच्छेदार न मधेशी है नहीं थारु, वो तो विचौलिया है उसे गच्छेदार नहीं गद्दार कहें । इसीतरह से माओवादी (वैध) के सुरेन्द्र साह, तमलोपा का राकेश झा, कवि तथा पत्रकार जीवछ उदासी यादव, प्रताप यादव, प्रयाग यादव लगायत ने प्रदर्शन के बाद शहीद चौक में आयोजित कोण सभा को सम्वोधित करते हुए अपना अपना मन्तव्य रखा ।
कोणसभा के वाद लहान की अवस्था कुछ बिगडती हुइ दिखाइ दिए जिसमें आन्दोलनकारीयों ने एक नेपाल पुलिस का हेलमेट और कम्ब्याट को जला दिया । इसी तरह से लहान, मिर्चैया, सुखिपुर, जनकपुर, सप्तरी, बिराटनगर, बिरगंज, कलैया लगायत मधेश का विभिन्न क्षेत्र में नेपाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की गइ है।
lahan-1सप्तरी के भारदह में पुलिस दवारा मारे .गये राजिब राउत और संतोष झा को शहिद घोषणा करते हुए सम्पूर्ण मधेश में शोक सभा का आयोजन किया गया साथ ही नेपाली पुलिस का हैवानियत नीति प्रति घोर भत्र्सना की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *