Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तौलिहवा में गोली चलने पर स्थिति तनावग्रस्त

 

दिलीप कुमार यादव , २०.अगस्त | तौलिहवा में गोली चली, प्रहरी और अन्दोलनकारी बीच झड़प, १७ घायल । स्थिति तनावग्रस्त ।।

ghaite 2आज तौलिहवा में अन्दोलनकारी ओर प्रहरी के बीच झड़प हुई है । प्रहरी ने जिला प्रशासन कार्यालय के आगे अश्रु गैस तथा गोली प्रहार किया है तो अन्दोलनकारियों ने प्रहरी के ऊपर पत्थर चलाए हैं । प्रहरी के लाठी चार्ज से आज १५ अन्दोलनकारी घायल हुए हैं घायलों में कपिलवस्तु नगरपालिका १२ के ३४ वर्षीय पुन्नवासी कहार के बायाँ हाथ में और बर्गदवा के राजेन्द्र महरा के बायाँ घुटने में गोली लगी है । प्रहारी ने करीब १ सौ राउण्ड अश्रुग्यास और १५ राउण्ड गोली प्रहार किया है । उसी तरह निग्लिहवा गाविस के वडा नः ९ में रहने वाले बर्ष १५ के रामु यादव और कबनपा के मालपारा रहने वाले बर्ष १७ का शहजाद खान के सर में चोट लगी है । उनका पृथ्वी वीर अस्पताल तौलिहवा में उपचार हो रहा है । अस्पताल परिसर में भी प्रहरी ने अश्रुगैस और लाठी चार्ज किया है । आज तौलिहवा सारे दिन तनावग्रस्त रहा ।

यह भी पढें   मधेश सरकार से समर्थन वापस लिया जनमत पार्टी ने, अब सरकार बहुमत परीक्षण की ओर

मधेशी मोर्चा कार्यकर्ता द्वारा तिर्तिखी गाबिस के कार्यालय में आगजनी ।।

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज जिला के दक्षिणी गाविस तिर्तिखी के कार्यालय में आगजनी की है । बन्द की अवज्ञा करते हुए २०–२५ लोगों के समूह ने गाविस कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की है यह जानकारी प्रहरी ने दी है । आगजनी से कार्यालय के फर्निचर तथा महत्वपूर्ण कागजात जल कर नष्ट हो गए हैं गाविस सचिव राजेश कुर्मी ने यह जानकारी दी है ।

यह भी पढें   मधेश सरकार से समर्थन वापस लिया जनमत पार्टी ने, अब सरकार बहुमत परीक्षण की ओर

बन्द विरोधी और बन्दकर्ता के बीच झड़प,२० घायल ।।

कपिलवस्तु के ४ नम्बर में बन्द विरोधी और बन्दकर्ता के बीच झड़प हुई है । दिन के साढे ३ बजे के करीब एक मोटर साईकल सवार से पूछताछ न कर के लाठी प्रहार करने की वजह से तनाव शुरु हुआ था । बन्दकर्ता के इस कदम का स्थानीय वासिन्दों ने विरोध किया है । इसी क्रम में विवाद ने उग्र रूप ले लिया फलस्वरूप २० लोग घायल हो गए । घायलों को सामुदायिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है । कप्रहरी के हस्तक्षेप के ghaite 1बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है । कपिलवस्तु चार की स्थिति अभी भी तनावग्रस्त है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *