बलात्कार के आरोप में कर्णबहादुर मल्ल गिरफ्तार
काठमांडू, चैत्र १४ – नेकपा (एमाले)के नेता एवं पूर्व सभासद कर्णबहादुर मल्ल को प्रहरी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है । एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में मल्ल को गिरफ्तार किया गया है । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यलय ललितपुर ने दी है ।
मुगु के सोरु गाँवपालिका–१० की निवासी हाल में काठमांडू के चन्द्रागिरी नगरपालिका–७ में रहने वाले ५२ वर्षीय मल्ल को इलाका प्रहरी कार्यलय सात दो बाटो की टीम ने गिरफ्तार किया है । जिला प्रहरी कार्यालय ललितपुर के प्रवक्ता ने कहा है कि मल्ल विरुद्ध गत चैत्र ५ गते प्रहरी वृत्त सात दो बाटो में एक शिकायत दर्ज की गई थी । मल्ल के विरुद्ध एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज की थी । उसी शिकायत के आधार पर प्रहरी ने शाज (शनिवार) मल्ल को गिरफ्तार किया है । आज ही सुबह गृहमंत्री सुदन गुरूङ ने जिला प्रहरी कार्यालय ललितपुर और ईलाका प्रहरी कार्यलय सात दो बाटो का निरिक्षण भ्रमण किया था । इसी क्रम में उन्होंने कड़ाई के साथ कानून का पालन करने का निर्देश दिया था ।

