Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को उत्तेजना में नहीं आना चाहिए – देवराज चालिसे

 

काठमांडू, चैत्र १४ – नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि यदि सरकार संयमित नहीं हुई तो देश एकबार फिर द्वन्द्व और अस्थिरता की ओर जा सकती है । पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के बाद शनिवार कांग्रेस प्रवक्ता देवराज चालिसे ने चिंता व्यक्त की है । कांग्रेस प्रवक्ता देवराज चालिसे ने पाँच बूँदे धारणा सार्वजनिक करते हुए कहा है कि सरकार को उत्तेजना में नहीं आना चाहिए ।
नेपाली कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि ‘भाद्र २३ और २४ की घटनाओं के संबंध में संबंधित व्यक्तियों तथा संस्थाओं के खिलाफ निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से अनुसंधान, अभियोजन आदि सम्पूर्ण कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए ।’ और जनता को जानकारी होनी चाहिए कि – भाद्र २३ गते की घटना में कौन – कौन संलग्न थे साथ ही २४ गते को जो आगजनी हुई और जो विध्वंश हुए उसमें कौन–कौन संलग्न थे।’। उनपर कारवाई होनी चाहिए लेकिन ये कारवाई उत्तेजना और आवेग में आकर नहीं, कानूनी प्रक्रिया अनुसार होनी चाहिए ।
“यदि सरकार स्वयं संयमित और परिपक्व नहीं रहती, तो जल्दबाजी में लिए गए निर्णय कानून के शासन को कमजोर कर सकते हैं और देश को फिर से संघर्ष और अस्थिरता की ओर ले जा सकते हैं। इसलिए इस विषय पर गंभीर होने के लिए नेपाली कांग्रेस सरकार से आग्रह करती है।”

यह भी पढें   कमला महिमा: आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय संवाद यात्रा सम्पन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *