Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु के चन्द्रौटा में मधेशी मोर्चाद्धारा शान्तिपूर्ण रैली, गाड़ी में आगजनी

 

k-1.png1 सम्पूर्ण मधेशी,थारु,पहाडी ,हिन्दु ,मुस्लिम प्रति उच्च सम्मान है ः सभाषद शाह

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु,भदौ ४ |

मधेशी मोर्चा ने आज कपिलस्तु के चन्द्राटा में शान्तिपूर्ण रैली निकाली गई । कपिलवस्तु के रुदपुर चौक से शुरु हुई शान्तिपूर्ण पद रैली चन्द्रौटा में पहुँच कर कोण सभा में परिणत हुई । प्रस्तावित ६ प्रदेश के खाका विरुद्ध आन्दोलनरत संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा की रैली शान्तिपूर्ण थी । रैली में कपिलवस्तु के क्षेत्र नं ४ र ५ के मधेशी दलों के नेता तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी । रैली में तराई मधेश लोकतन्त्रिक पार्टी के केन्द्रीय सदस्य तथा पूर्व मन्त्री इश्वर दयाल मिश्रा, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रीय उपमहासचिव तथा क्षेत्र नं ५ के सभाषद अभिषेक प्रताप शाह, सदभावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य रविदत्त मिश्रा, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल जिला अध्यक्ष सतिश चन्द्र गुप्ता, मोर्चा के युवा नेता दिनेश गुप्ता रजत प्रताप शाह, शैलेश प्रताप शाह,मनोरथ गुप्ता,गंगेश तिवारी आदि थे । कोण सभा को सम्बोधन करते हुए कपिलवस्तु क्षेत्र नं ५के सभासद अभिषेक प्रताप शाह ने सम्पूर्ण मधेशी, थारु, पहाडी ,हिन्दु ,मुस्लिमों के प्रति उच्च सम्मान आदर है यह कहते हुए क्षेत्रबासियों को देश में अग्रगामी परिर्वतन के इस समय में संयम रखते हुए आपसी भाइचारा कायम रखने का आग्रह किया । इसी तरह सभासद शाह ने कहा कि जब तक हमारी माँगों को माना नहीं जाएगा तबत क आन्दोलन जारी रहेगी । कपिलवस्तु के रुदपुर चौक से शुरु हुई शान्तिपूर्ण पद रैली में करीब १५ हजार नेता तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत घटाने के लिए जेन–जी नागरिक अभियान का प्रदर्शन

स्कर्टिंग कर के ले जाती हुई गाड़ी में आगजनी

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, कृष्णनगर— भाद्र ४,

k-2.png2कृष्णनगर से चन्द्रौटा स्कर्टिंग कर के ले जाती हुई बा ९ च ७९४१ नम्बर की सेतो बोलेरो गाड़ी में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आगजनी किया है । कृष्णनगर प्रहरी की स्कर्टिंग में ले जाती हुई गाड़ी में बहादुरगंज—चन्द्रौटा सड़क खण्ड के रुद्रपुर चौराहा में आन्दोलन कर्ताओं ने खागजनी की है । बन्द की अवज्ञा किया गया है यह कहते हुए आक्रोशित जनता ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने पर बोलेरो ड्राइभर भागकर प्रहरी की गाड़ी में चढ गया । आन्दोलनकर्ता को अनियन्त्रित होते देख प्रहरी वहाँ से ड्राइभर को लेकर अविलम्ब चन्द्रौटा की ओर चले गए ।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

कृष्ण्नगर प्रहरी निरीक्षक नमराज भट्टराई के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा “मुझे इस विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं है । कृष्णनगर प्रहरी एकाउन्टेन्ट को लेने चन्द्रौटा जा रहे थे । उसी गाड़ी के पीछे वो गाड़ी भी जा रही थी ।”किन्तु आन्दोलनकारी का आराप है कि प्रहरी उस गाड़ी को स्कर्टिगं कर के ले जा रहे थे । यह शान्तिपूर्ण बँद की अवज्ञा है इसलिए गाड़ी में आगजनी हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *